राष्ट्र संवाद टाइम्स हापुड़/पिलखुवा :riyaz ahmad

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का बड़ा तोहफा: बहनों के लिए रोडवेज ने खोले मुफ्त सफर के दरवाजे, हापुड़ में महिला यात्रियों को बांटे फ्री टिकट

हापुड़। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं को सम्मान और सुविधा की एक और बड़ी सौगात दी है। सरकार की मंशा साफ है कि रक्षाबंधन पर किसी बहन को अपने भाई तक पहुंचने में किराया बाधा न बने। इसी उद्देश्य से प्रदेश में महिलाओं के लिए निशुल्क रोडवेज यात्रा की विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

हापुड़ रोडवेज डिपो पर भी शासन के निर्देशों को धरातल पर उतारते हुए महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा के टिकट उपलब्ध कराए गए। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बस स्टैंड पर महिला यात्रियों को फ्री टिकट देकर उन्हें सम्मानपूर्वक उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान रोडवेज अधिकारियों ने बस संचालन और यात्रियों की सुविधाओं का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया।

Also Read  लावारिस वाहनों की नीलामी में मची होड़ पिलखुवा कोतवाली में 6.65 लाख तक पहुंची बोली

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार 27 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है। रक्षाबंधन के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने अपने स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। गाजियाबाद रीजन के अंतर्गत हापुड़ सहित विभिन्न डिपो को महिला यात्रियों की सुविधा और बस संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

सरकार की मंशा—सम्मान भी, सुरक्षा भी और सफर भी आसान

योगी सरकार की इस पहल को केवल मुफ्त यात्रा की सुविधा के तौर पर नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने वाली जनहितकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का संदेश स्पष्ट है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा भाई तक पहुंचने के लिए आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

हापुड़ रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि महिला यात्रियों को निशुल्क यात्रा का लाभ दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी। बस अड्डे पर यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और बसों के संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Also Read  जन्माष्टमी पर हापुड़ में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 3 जोन में बांटा गया जिला, मजिस्ट्रेटों की तैनाती, पुलिस भी अलर्ट

क्षेत्रीय प्रबंधक भी रक्षाबंधन के मद्देनजर गाजियाबाद रीजन के सभी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

रक्षाबंधन के मौके पर सरकार की यह पहल उन हजारों महिलाओं के लिए राहत साबित हो रही है, जो अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से सफर करती हैं। निशुल्क यात्रा की यह व्यवस्था सरकार के उस संकल्प को मजबूती देती नजर आ रही है, जिसमें महिलाओं की सुविधा, सम्मान और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है।