राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में फैक्ट्री पर चोरी के इरादे से धावा, गार्डों ने घेरा तो दीवार से कूदा बदमाश; घायल होकर दबोचा गया

हापुड़। हापुड़ नगर थाना क्षेत्र में आधी रात फैक्ट्री में चोरी की नीयत से घुसे बदमाशों की कोशिश सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से नाकाम हो गई। परिसर में संदिग्ध गतिविधि की भनक लगते ही गार्डों ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख एक बदमाश फैक्ट्री की ऊंची दीवार से बाहर कूद गया, लेकिन नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में घायल हालत में मिले आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। उसके कब्जे से अवैध चाकू भी बरामद किया गया है।

सीसीटीवी में दिखी हलचल, गार्डों ने तुरंत संभाला मोर्चा

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार घटना 5 अक्टूबर 2026 की रात करीब 12:29 बजे की है। मीरजापुर प्रताप विहार, गाजियाबाद निवासी अफाक पुत्र यामीन ने पुलिस को बताया कि कंपनी के सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान परिसर में एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि नजर आई। ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा गार्डों को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने कंपनी परिसर में संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी।

Also Read  गढ़मुक्तेश्वर में फार्म से 12 बकरियां चोरी सीसीटीवी में कैद हुई कार की फुटेजचार संदिग्धों पर चोरी का आरोप

घेराबंदी होते ही दीवार से लगाई छलांग

गार्डों को अपनी ओर बढ़ता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की। उसने कंपनी की ऊंची दीवार से बाहर छलांग लगा दी। बताया गया कि उसके कुछ साथी बाहर वाहन के साथ मौजूद थे, जो अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। वहीं दीवार से गिरने के कारण आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और आगे भाग नहीं सका।

सुबह फैक्ट्री के बाहर घायल पड़ा मिला बदमाश

सुबह कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षा गार्डों ने बाहर तलाश की तो आरोपी घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे और वह चलने-फिरने की स्थिति में नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध चाकू भी बरामद हुआ।

पूछताछ में चार साथियों के नाम सामने आए

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन उर्फ शाहरुख (21) पुत्र शकील, निवासी सिकंदरगेट टंकी, थाना हापुड़ नगर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथियों के नाम दानिश उर्फ दांड निवासी निवाजीपुरा, रिहान निवासी सराय बुलंदशहर रोड, मड्लू निवासी मोती कॉलोनी और वसीम बताए हैं। पुलिस अब इन आरोपियों की भूमिका और पूर्व आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटा रही है।

Also Read  हापुड़ में भी था पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

मुकदमा दर्ज, फरार साथियों की तलाश में दबिश

कंपनी प्रबंधन की तहरीर के आधार पर हापुड़ नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घायल आरोपी का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। पुलिस फरार बताए जा रहे चारों साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना की जांच की जा रही है।