राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान का जोरदार आगाज!

हापुड़। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत जनकल्याण और स्वच्छता को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत धौलाना क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान चलाया गया, वहीं हापुड़ नगर पालिका परिसर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।नगर पालिका परिषद हापुड़ में आयोजित प्रदर्शनी का भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

प्रदर्शनी में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी मिल सके और पात्र लोग उनका लाभ उठा सकें।वहीं, भैना सदरपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोगों की सहभागिता रही। इसके साथ ही धौलाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया गया।

Also Read  सेवा, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों का संकल्प लेकर आगे बढ़ा लायंस क्लब हापुड़

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में जनकल्याण, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों का सिलसिला लगातार जारी है। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की ओर से लोगों से अभियान में सहभागिता कर स्वच्छ और जागरूक समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की जा रही है।