राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
5 साल की मासूम से अपराध के मामले में बड़ा एक्शन! हापुड़ नगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा
हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में 5 वर्षीय मासूम बच्ची से अश्लील हरकत/दुष्कर्म के गंभीर मामले में हापुड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मामले में वांछित नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी को रामपुर रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।मासूम से जुड़े गंभीर मामले में पुलिस की कार्रवाई पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बच्ची से जुड़े इस मामले में थाना हापुड़ नगर पर मु0अ0सं0 531/2026 दर्ज किया गया था।
मुकदमे में धारा 65(2), 352 बीएनएस तथा 5एम/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।मामला सामने आने के बाद आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसकी तलाश की जा रही थी। हापुड़ नगर पुलिस द्वारा वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी को चिन्हित कर उसकी तलाश तेज की।
रामपुर रोड पर घेराबंदी कर आरोपी गिरफ्तारपुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान आरोपी सुरेश पुत्र गंगू, निवासी मोहल्ला शिवगढ़ी, थाना हापुड़ नगर, जनपद हापुड़ को रामपुर रोड स्थित नाले की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
वांछित आरोपियों पर पुलिस का शिकंजा हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम और गंभीर मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हापुड़ नगर पुलिस की इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।पुलिस का कहना है कि गंभीर आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में:प्रभारी निरीक्षक शशांक सिंह, थाना हापुड़ नगरहेड कांस्टेबल 181 हरिओम सिंह शामिल रहे।नोट: नाबालिग पीड़िता की पहचान कानून के तहत गोपनीय रखी गई है और उसकी पहचान से संबंधित किसी भी जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया गया है।
