राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़: तमंचे की नोक पर 20 हजार की लूट, विरोध करने पर दुकानदार से मारपीट; पांच आरोपियों पर मुकदमा

गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ तमंचे की नोक पर लूटपाट और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित ने पांच युवकों पर रास्ता रोककर हमला करने, तमंचा दिखाकर आतंकित करने और जेब से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम बलवापुर (आलमगीरपुर) निवासी मनोज कुमार 19 सितंबर की रात करीब 10 बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। आरोप है कि ब्रजघाट मार्ग पर कृष्णा आश्रम के पास दो बाइकों पर सवार कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट करने लगे।

Also Read  यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दो भाइयों पर मुकदमा

पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उनके सिर पर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे ने उनकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। अचानक हुए हमले से घबराए मनोज कुमार ने शोर मचाया, जिस पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पकड़े गए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस जांच में उनकी पहचान दीपक निवासी मोहम्मदपुर पलवाड़ा, गढ़मुक्तेश्वर और सोनू निवासी टीचर कॉलोनी, सिकंदराबाद (बुलंदशहर) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए।तहरीर में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि सोनू पुत्र हरपाल, आकाश पुत्र राजपाल और संजू पुत्र राजू निवासी टीचर कॉलोनी, सिकंदराबाद भी घटना में शामिल थे।

सभी आरोपियों ने मिलकर न केवल लूटपाट की, बल्कि उन्हें गंभीर रूप से घायल करते हुए जान से मारने का प्रयास भी किया।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।

Also Read  हापुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा 15 हजार का अर्थदंड