राष्ट्र संवाद टाइम्स : संवाददाता – दुर्वेश तोमर :
हापुड़ गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास पर भीषण हादसा, ईको की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल
हापुड़,बहादुरगढ़। कुटी रोड स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। सवारियां लेकर जा रही ईको कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार ईको कार बृजघाट से सवारियां लेकर गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से होते हुए बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर जा रही थी।
इसी दौरान डहरा कुटी की तरफ से बहादुरगढ़ जा रही स्प्लेंडर बाइक से ईको की जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान हसीन मिस्त्री पुत्र सदाकत निवासी ग्राम दौताई, गढ़मुक्तेश्वर तथा सुमित पुत्र अनिल निवासी ग्राम अटसैनी सैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए भिजवाया।
प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे की जानकारी घायलों के परिजनों को भी दे दी गई है।पुलिस का वर्जनबहादुरगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, ईको कार बृजघाट से सवारियां लेकर बीबीनगर की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार डहरा कुटी से बहादुरगढ़ की तरफ जा रहे थे।
गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के नीचे दोनों वाहनों की टक्कर हुई, जिसमें बाइक सवार दो युवक घायल हुए हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।
