राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

मेरठ में CM योगी के कार्यक्रम से पहले किसान नेता हरीश हूण हिरासत में, गन्ने के भाव को लेकर करना था संवाद

पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का भाव घोषित नहीं होने पर जताई नाराजगी, गढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने लिया हिरासत मेंहापुड़। मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से पहले किसान नेता हरीश हूण को हिरासत में लिए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भारतीय किसान यूनियन लोकहित के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण लखनऊ से लौट रहे थे, इसी दौरान गढ़ रेलवे स्टेशन पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

किसान नेता हरीश हूण को मुख्यमंत्री से गन्ने के मूल्य को लेकर मुलाकात कर अपनी बात रखने की योजना थी। उनका कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक गन्ने का भाव घोषित नहीं किया गया है। ऐसे में किसानों के बीच गन्ने के मूल्य को लेकर असमंजस बना हुआ है।हरीश हूण ने कहा कि किसान मुख्यमंत्री से गन्ने का भाव पूछना चाहता है।

Also Read  12 सितंबर की लोक अदालत पर प्रशासन का फोकस, लंबित मामलों के निस्तारण को अधिकारी अलर्ट

उनका सवाल है कि जब पेराई सत्र शुरू होने वाला है तो अब तक गन्ने का भाव घोषित क्यों नहीं किया गया।किसान नेता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के हितों की बातें सिर्फ भाषणों में होती हैं, जबकि जमीनी स्तर पर किसानों की समस्याओं को लेकर स्थिति अलग नजर आती है। उन्होंने गन्ने के मूल्य की घोषणा जल्द किए जाने की मांग उठाई।

मुख्यमंत्री के मेरठ कार्यक्रम से पहले किसान नेता को हिरासत में लिए जाने की खबर के बाद किसान संगठनों में भी हलचल तेज हो गई है। हालांकि पुलिस की ओर से हिरासत में लिए जाने के कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।किसान नेता की हिरासत के बाद अब किसान संगठनों की नजर सरकार की ओर से गन्ने के मूल्य को लेकर होने वाली घोषणा पर टिकी है।

किसान संगठनों का कहना है कि पेराई सत्र शुरू होने से पहले गन्ने का उचित भाव स्पष्ट होना जरूरी है, ताकि किसानों को अपनी फसल के भुगतान और आगामी सत्र को लेकर स्थिति साफ हो सके।

Also Read  प्रशिक्षण योजना के अभ्यर्थियों के इंटरव्यू आवेदन की छंटनी के बाद अब हुनर की परीक्षा दो दिन होंगे इंटरव्यू