राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

टूलकिट से आत्मनिर्भरता, रक्तदान से जीवनदान: हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान का व्यापक असर

विश्वकर्मा जयंती पर विकास भवन में लाभार्थियों को टूलकिट व सिलाई मशीनों का वितरण, चार राजकीय चिकित्सालयों में 31 यूनिट रक्तदान और 247 मरीजों को फल वितरित

हापुड़। विश्वकर्मा जयंती एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर जनपद हापुड़ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनसेवा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह में विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट एवं सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

वहीं, जनपद के चार राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर लगाकर 31 यूनिट रक्तदान प्राप्त किया गया तथा 247 मरीजों को फल वितरित किए गए। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से कारीगरों को मिला आत्मनिर्भरता का संबलविकास भवन सभागार हापुड़ में आयोजित समारोह का संचालन उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा नागर उपस्थित रहीं।

Also Read  HPDA के बुलडोजर से अवैध प्लॉटिंग में मची खलबली, तीन ठिकानों पर ध्वस्तीकरण और एक परिसर सील

इसके अलावा विधायक हापुड़ सदर श्री विजयपाल आढ़ती, विधायक धौलाना श्री धर्मेश तोमर, विधायक गढ़मुक्तेश्वर श्री हरेंद्र सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती कविता माधरे, जिला महामंत्री तथा मुख्य विकास अधिकारी सुश्री श्रुति शर्मा, पीडी श्री अनवर शेख सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, कारीगर एवं महिलाएं मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क टूलकिट एवं सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके नेतृत्व की सराहना की।टूलकिट एवं सिलाई मशीन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक औजार और मशीनें मिलने से उनके काम में सुविधा होगी। साथ ही, रोजगार के अवसर बढ़ने और आमदनी में सुधार की उम्मीद भी जताई।कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त उद्योग श्रीमती खुशबू सिंह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

चार राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविर, 31 यूनिट रक्त एकत्रसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद हापुड़ के चार राजकीय चिकित्सालयों में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। जनसहयोग के माध्यम से कुल 31 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ।रक्तदान का विवरण इस प्रकार रहा:*

Also Read  फॉल्ट और ट्रिपिंग पर लगेगी लगाम, 15 सितंबर से एक माह चलेगा बिजली विभाग का विशेष अभियान

जिला संयुक्त चिकित्सालय हापुड़: 06 यूनिट* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़: 08 यूनिट* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गढ़मुक्तेश्वर: 07 यूनिट* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा: 10 यूनिट चारों चिकित्सालयों में आयोजित रक्तदान शिविरों में कुल 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।247 मरीजों को फल वितरण, जनसेवा का दिया संदेशसेवा संकल्प अभियान के दौरान जनपद के समस्त राजकीय चिकित्सालयों में 247 मरीजों को फल वितरित किए गए।

जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए इस सेवा कार्य का उद्देश्य मरीजों के प्रति संवेदना और सामाजिक सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रमों में एक ओर पारंपरिक कारीगरों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया, तो दूसरी ओर रक्तदान एवं मरीजों को फल वितरण के माध्यम से जनसेवा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया गया।