राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
पिलखुवा के एचपीडीए इंडस्ट्रियल एरिया में मिला क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील
पिलखुवा। एचपीडीए इंडस्ट्रियल एरिया में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब सीताराम फैक्ट्री के पीछे खाली पड़े प्लॉट में फैक्ट्री के पानी के बीच एक अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पिलखुवा पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसकी शिनाख्त के लिए आमजन से सहयोग की अपील की है।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सूचना मिली थी कि सीताराम फैक्ट्री के पीछे स्थित खाली प्लॉट में फैक्ट्री के पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पिलखुवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने हैमरशियन की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। शव की स्थिति क्षत-विक्षत होने के कारण उसकी तत्काल पहचान नहीं हो सकी।पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
इसके बाद पुलिस ने पंचायत नामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी हापुड़ भेज दिया। पुलिस अब मृतक की पहचान कराने के साथ ही उसके संबंध में अन्य जानकारी जुटाने में लगी है।पुलिस द्वारा जारी हुलिए के मुताबिक मृतक का चेहरा गोल और शरीर इकहरा है। उसने काले रंग का अंडरवियर पहन रखा था।
पहचान चिह्न के तौर पर उसके गले में काला धागा तथा दाहिने हाथ की कलाई में काले रंग का मोटा धागा बंधा हुआ है।मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आमजन से सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त हुलिए के युवक के संबंध में कोई जानकारी हो अथवा उसके लापता होने के बारे में जानकारी हो तो तत्काल थाना पिलखुवा पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार, आमजन से मिलने वाली कोई भी जानकारी मृतक की पहचान कराने में महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।थाना पिलखुवा: 9454403424जांच अधिकारी उपनिरीक्षक शिव शंकर शर्मा: 9310331157
