राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ भाजपा नेत्री लज्जा रानी गर्ग के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

हापुड़/पिलखुवा। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संदेश में लज्जा रानी गर्ग को भाजपा उत्तर प्रदेश महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष बताते हुए उनके निधन को अत्यंत दुखद बताया। उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश का समापन ‘ॐ शांति’ के साथ किया।

लज्जा रानी गर्ग पिलखुवा की रहने वाली थीं और भाजपा संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहीं। उन्होंने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारियां संभाली थीं। वह भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य भी रहीं।

Also Read  जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित ट्रायल में चमके खिलाड़ी 18 का मंडल स्तर के लिए चयन

वर्ष 2017 में उन्होंने पिलखुवा नगर पालिका अध्यक्ष पद का चुनाव भी लड़ा था। लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यकाल के चलते स्थानीय स्तर से लेकर प्रदेश संगठन तक भाजपा में उनकी पहचान एक वरिष्ठ महिला कार्यकर्ता के रूप में रही।

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद पिलखुवा स्थित गांधी बाजार में उनके निवास पर भाजपा के सभी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता पहुंचे और पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने लज्जा रानी गर्ग के संगठन के प्रति योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर जिला अध्यक्ष कविता म्हात्रे नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल पूरे जिला हापुड़ के सभी भाजपा के पदाधिकारी जो पूर्व में रहे हैं और जो वर्तमान समय में है उनके साथ-साथ ही प्रशासनिक अधिकारी समेत भाजपा के कई नेताओं ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके निधन से पिलखुवा समेत पूरे जनपद हापुड़ के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

Also Read  पिलखुवा में श्रम विभाग का औचक निरीक्षण, बाल श्रम के मामले में एक दुकान पर कानूनी कार्रवाई

सीएम योगी की श्रद्धांजलि और भाजपा नेताओं के उनके निवास पर पहुंचने से लज्जा रानी गर्ग के लंबे संगठनात्मक योगदान की चर्चा एक बार फिर सामने आई है।