राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पुलिस हिरासत से शातिर बदमाश फरार, परिजनों ने पुलिस पर किया हमला

दबिश में भाग रहे बदमाश को पुलिस ने पकड़ा था, पकड़े जाने के बाद परिजनों ने किया विरोध; पुलिस को दोबारा गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र से इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। कई गंभीर मामलों में पुलिस को तलाश रहे एक शातिर बदमाश को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब बदमाश के परिजन पुलिस के खिलाफ उग्र हो गए। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और इसी दौरान मौका पाकर हिरासत में लिया गया बदमाश फरार हो गया।बताया जा रहा है कि पुलिस टीम शातिर बदमाश की तलाश में दबिश देने के लिए गांव पहुंची थी।

पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही बदमाश मौके से भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और काफी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को हिरासत में ले लिया।बदमाश के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही उसके परिजन और अन्य लोग पुलिस के विरोध में उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ विरोध और अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस टीम पर हमला किए जाने की बात सामने आई।

Also Read  48 घंटे की घेराबंदी में फंसा शातिर चोरी का पूरा खजाना बरामद

इसी अफरा-तफरी और विरोध के बीच हिरासत में लिया गया शातिर बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फरार बदमाश की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है। वहीं, पुलिस टीम के साथ कथित मारपीट, विरोध और धमकी के मामले को भी गंभीरता से लिया गया है।आरोप है कि पुलिसकर्मियों को दोबारा गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी तक दी गई।

मामले में पुलिस ने कपिल, हाकम, गोलू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में जुट गई है।फिलहाल पुलिस फरार हुए शातिर बदमाश की गिरफ्तारी के साथ-साथ पुलिस टीम पर हमला और धमकी देने के आरोप में दर्ज मुकदमे के आरोपियों की तलाश कर रही है। थाना बाबूगढ़ पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में हुई इस घटना ने पुलिस की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस टीम के सामने आई चुनौती पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also Read  ऑपरेशन तलाश के तहत धौलाना पुलिस को सफलता दो वारंटी गिरफ्तार