राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में कोका-कोला कंपनी के पास हुआ हादसा, बच्चों समेत माता-पिता गंभीरजनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के धौलाना-पिलखुवा मार्ग पर शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। कोका-कोला कंपनी के पास हुए हादसे में बाइक सवार माता-पिता और उनके दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरी और परिवार के चारों सदस्य सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी परिवार शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से धौलाना-पिलखुवा मार्ग से गुजर रहा था। जैसे ही बाइक कोका-कोला कंपनी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में माता-पिता के साथ उनके दोनों बच्चे आदित्य और अमन भी घायल हो गए।टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग और राहगीर मौके पर दौड़ पड़े। देखते ही देखते घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Also Read  छिजारसी टोल पर भिड़ीं कारें टक्कर के बाद महिला ने जमकर किया विरोध

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चों को भी गंभीर चोटें आने की जानकारी है।हादसे की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस सक्रिय हो गई और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने कहा कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। घायलों को बिना देरी किए उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए हैं। दुर्घटना में शामिल कार और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। लापरवाही या तेज रफ्तार सामने आने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे से जुड़े तथ्यों को जुटाया और मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू कराया। साथ ही कार और उसके चालक के संबंध में जानकारी हासिल करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  तेज रफ्तार बाइक ने स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी में मारी टक्कर बेटी-भतीजे समेत तीन घायल मुकदमा दर्ज