राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

छात्राओं की सेहत पर ‘स्पेशल क्लास’, 900 की जांच में जुटी चिकित्सकों की टीम

पिलखुवा, हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा में रेलवे रोड स्थित प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं के स्वास्थ्य को लेकर विशेष जांच शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर के तत्वावधान में आयोजित शिविर में चिकित्सकों की टीम ने करीब 900 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उनकी सामान्य स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी उपलब्ध कराना रहा।

हीमोग्लोबिन से दांतों तक हुई जांचशिविर में छात्राओं के हीमोग्लोबिन, दांतों और मौसमी बीमारियों से संबंधित जांच की गई। चिकित्सकों ने बदलते मौसम में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाव के उपाय बताए। छात्राओं को किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज नहीं करने और जरूरत पड़ने पर समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए जागरूक किया गया।

Also Read  जीएस मेडिकल कॉलेज में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का समापन, नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियो ने दिया दवा सुरक्षा का संदेश

स्वास्थ्य के साथ स्वच्छता पर भी जोर चिकित्सकों ने स्वास्थ्य जांच के साथ छात्राओं को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित खान-पान और नियमित दिनचर्या के महत्व की जानकारी दी। उन्हें स्वस्थ रहने के लिए दैनिक जीवन में छोटी-छोटी सावधानियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। चिकित्सकों ने बताया कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए नियमित जांच और जागरूकता दोनों जरूरी हैं।900 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण कॉलेज की प्रधानाचार्य रजनीश मित्तल ने बताया कि शिविर के माध्यम से करीब 900 छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गई।

उन्होंने कहा कि विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर छात्राओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण होने से छात्राओं को अपनी सेहत से जुड़ी स्थिति के बारे में जानकारी मिलती है।स्वास्थ्य जागरूकता को बताया जरूरी प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य जागरूकता भी जरूरी है। स्वस्थ रहने से छात्राएं अपनी पढ़ाई और अन्य गतिविधियों में बेहतर तरीके से भाग ले सकती हैं। उन्होंने स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के लिए रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर के प्रयासों की सराहना की।

Also Read  धन्वंतरि पूजन और वैदिक मंत्रोच्चारण से गूंजा जीएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, 11वें आयुर्वेद दिवस समारोह का भव्य समापन

सहयोग के लिए जताया आभार कॉलेज के प्रबंधक राजीव कंसल ने शिविर के आयोजन में सहयोग के लिए रोटरी क्लब गाजियाबाद सफायर के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अमित गुप्ता एवं स्वाति गुप्ता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि छात्राओं के स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे आयोजन उनके हित में उपयोगी हैं और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।