राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

मेरठ खंड शिक्षक-स्नातक मतदाता सूची के पुनरीक्षण में तेजी, पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने का मौका

6 जनवरी को अंतिम प्रकाशन के बाद लगातार अपडेट हो रही निर्वाचक नामावली, फॉर्म-18, 19, 8 और 7 के जरिए कर सकेंगे आवेदन

हापुड़। मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासन ने पुनरीक्षण प्रक्रिया जारी रखी है। 22 सितंबर को मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में मतदाता जागरूकता बढ़ाने और पात्र मतदाताओं को नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।

प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं से सूची में अपने नाम और विवरण की जांच कर आवश्यक सुधार कराने की अपील की है।स्नातक क्षेत्र में 4247, शिक्षक में 2906 मतदाता प्रशासन के अनुसार, छह जनवरी 2026 को अंतिम रूप से प्रकाशित निर्वाचक नामावली में मेरठ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए आठ मतदान केंद्र और 23 मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। सूची में कुल 4247 मतदाताओं का प्रकाशन कराया गया है।

वहीं, मेरठ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में छह मतदान केंद्र और छह मतदान स्थल बनाए गए हैं, जिनमें 2906 मतदाताओं का प्रकाशन कराया गया था।नाम जोड़ने से लेकर विलोपन तक की सुविधाअंतिम प्रकाशन के बाद निर्वाचक नामावली को निरंतर अद्यतन करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत पात्र मतदाता अपने नाम को सूची में शामिल कराने, दर्ज विवरण में संशोधन कराने अथवा अपात्र प्रविष्टियों के विलोपन के लिए निर्धारित प्रपत्रों का इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्रशासन ने मतदाताओं को आवेदन प्रक्रिया के प्रति जागरूक रहने का आग्रह किया है।इन फॉर्म के जरिए कर सकेंगे आवेदनमेरठ खंड स्नातक निर्वाचक नामावली में नाम बढ़ाने के लिए पात्र मतदाताओं को फॉर्म-18 और शिक्षक निर्वाचक नामावली में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-19 भरना होगा। मतदाता प्रविष्टि में त्रुटि होने पर फॉर्म-8 के माध्यम से संशोधन कराया जा सकता है। वहीं, नाम विलोपन अथवा अपमार्जन के लिए फॉर्म-7 निर्धारित किया गया है।

संबंधित प्रपत्र तहसील और संबंधित विकासखंड में जमा किए जा सकते हैं।जिला निर्वाचन कार्यालय और तहसील में उपलब्ध फॉर्म निर्वाचक नामावली के अवलोकन के लिए संबंधित उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के तहसील स्थित कार्यालयों के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय, हापुड़ में व्यवस्था की गई है। नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन से संबंधित फॉर्म जिला निर्वाचन कार्यालय (विकास भवन के निकट), हापुड़ तथा संबंधित तहसीलों में स्थित मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर उपलब्ध हैं।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने दिया जागरूकता बढ़ाने का सुझाव मंगलवार को हुई बैठक में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने विधान परिषद निर्वाचन से संबंधित प्रचार-प्रसार कराने और पात्र मतदाताओं को जागरूक करने का सुझाव दिया। बैठक में निर्वाचक नामावली के निरंतर पुनरीक्षण की प्रक्रिया में सहयोग और मतदाताओं तक आवश्यक जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया।

प्रशासन की अपील, सूची को त्रुटिरहित बनाने में करें सहयोग प्रशासन ने संबंधित पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्वाचक नामावली में अपने नाम और विवरण की जांच करें। किसी प्रकार की त्रुटि या नाम शामिल न होने की स्थिति में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन जमा करें। प्रशासन का उद्देश्य पात्र मतदाताओं से संबंधित जानकारी को अद्यतन रखते हुए मेरठ खंड शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावली को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग प्राप्त करना है।