राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

कबाड़ी की दुकान में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, बाल अपचारी समेत दो दबोचे; स्क्रैप, बाइक पार्ट्स और चाकू बरामद

हापुड़। थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने वैट कुटी रोड स्थित कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया लोहे व पीतल का स्क्रैप, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, एक अवैध चाकू तथा घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, थाना बहादुरगढ़ में दर्ज मु0अ0सं0 209/2026 से संबंधित चोरी की घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम जांच में जुटी थी।

इसी दौरान पुलिस ने ग्राम जखेड़ा से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में सतवीर उर्फ मौगली पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम जखेड़ा रहमतपुर, थाना बहादुरगढ़, जनपद हापुड़ तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का लोहे व पीतल का स्क्रैप और मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किए। साथ ही एक अवैध चाकू और वारदात में प्रयुक्त ई-रिक्शा भी बरामद किया गया।अन्य घटनाओं को लेकर भी पूछताछ पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Also Read  रघुनाथपुर में चोरों का धावा, घर में सोता रहा परिवार चोर मोबाइल लैपटॉप व नगदी लेकर फरार

साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने कहीं अन्य चोरी की घटनाओं को तो अंजाम नहीं दिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

कोतवाली प्रभारी का वर्जन बहादुरगढ़ कोतवाली प्रभारी इंद्रकांत यादव ने बताया कि कबाड़ी की दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक बाल अपचारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का स्क्रैप, मोटरसाइकिल के पार्ट्स, अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक मो. आकिब, उपनिरीक्षक सुमन्त दुबे, उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह और रि0का0 348 हर्षित भदौरिया शामिल रहे।