राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

सिंभावली में नयाबांस रेगुलेटर पर मिला लापता युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम

हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के नयाबांस रेगुलेटर पर बृहस्पतिवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान पपिंदर उर्फ परविंदर पुत्र मुख्तयार, निवासी गांव अठसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर के रूप में हुई है। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस के अनुसार, परविंदर के लापता होने के संबंध में 16 सितंबर को कोतवाली गढ़मुक्तेश्वर में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

परिजनों के मुताबिक, युवक दो दिन पहले अपने खेतों पर गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की, मगर कोई सुराग नहीं मिल सका। इसी बीच नयाबांस रेगुलेटर पर शव मिलने की सूचना ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया।बृहस्पतिवार को शव मिलने की जानकारी पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव की पहचान होने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। खेतों से रेगुलेटर तक कैसे पहुंचा युवक, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस के लिए इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाना और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ना चुनौती बना हुआ है।

Also Read  हापुड़ में भी था पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी का नेटवर्क UAPA के तहत आतंकी संगठन घोषित

16 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। अब शव मिलने के बाद जांच का अहम पहलू यह है कि युवक खेतों से नयाबांस रेगुलेटर तक किन परिस्थितियों में पहुंचा और उसकी मौत का कारण क्या रहा। क्या युवक किसी हादसे का शिकार हुआ या फिर घटना के पीछे कोई अन्य वजह है, पुलिस इन सवालों के जवाब तलाश रही है। घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों, परिजनों के बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस वर्जन सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि नयाबांस रेगुलेटर पर शव मिलने के मामले में पुलिस जांच कर रही है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेगुलेटर तक कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  धौलाना तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो विजेंदर सिंह गिरफ्तार