राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़ देहात पुलिस का बड़ा एक्शन! अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, 44 पेटी अवैध शराब और क्रेटा बरामद

हापुड़। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना हापुड़ देहात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 44 पेटी अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.75 लाख रुपये बताई गई है, बरामद की गई है।

पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही क्रेटा गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। कार्रवाई के बाद शराब तस्करी के नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।हरियाणा से बिहार तक शराब सप्लाई का नेटवर्क पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हरियाणा राज्य से अवैध शराब लाकर बिहार में सप्लाई करता था।

बिहार में शराब प्रतिबंधित होने के कारण वहां शराब की मांग और कीमत अधिक होने का फायदा उठाकर आरोपी आर्थिक लाभ कमाता था।पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं और शराब की सप्लाई कहां-कहां तक की जाती थी।44 पेटी शराब बरामद, लाखों की कीमत पुलिस कार्रवाई में बरामद 44 पेटी अवैध शराब की अनुमानित कीमत करीब 3.75 लाख रुपये बताई गई है।

Also Read  कैंटर में छिपी थी ‘धमाके’ की खेप लुहारी चौराहे पर खुला राज 70 कार्टून पटाखों के साथ आरोपी गिरफ्तार

इसके साथ ही तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार की बरामदगी से साफ है कि शराब को एक राज्य से दूसरे राज्य तक पहुंचाने के लिए वाहन का इस्तेमाल किया जा रहा था।गिरोह के बाकी सदस्यों पर भी पुलिस की नजरएक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और शराब की सप्लाई चेन की जानकारी जुटा रही है।

पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।हापुड़ देहात पुलिस की इस कार्रवाई से अंतर्राज्यीय शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क में हड़कंप मच गया है।