राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
हापुड़ में नवरात्र से शहर भर में विकास कार्यों की तैयारी, सड़क और नाली निर्माण पर खर्च होंगे करीब 15 करोड़ रुपये
हापुड़। शहर में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर पालिका ने बड़े स्तर पर विकास कार्यों की तैयारी शुरू कर दी है। नवरात्र के दौरान शहर भर के विभिन्न मोहल्लों में करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क और नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे। लंबे समय से बदहाल रास्तों और जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे लोगों को इन कार्यों से राहत मिलने की उम्मीद है।नगर पालिका ने शहर के अलग-अलग हिस्सों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों की सूची तैयार की है।
योजना के तहत कहीं नई सड़क का निर्माण होगा तो कहीं क्षतिग्रस्त रास्तों की मरम्मत कराई जाएगी। साथ ही जिन इलाकों में जलनिकासी की समस्या बनी हुई है, वहां नालियों का निर्माण और सुधार कराया जाएगा।टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में प्रस्तावित विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है। तकनीकी बिड खोले जाने के बाद अब ठेकेदारों के चयन और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवरात्र में निर्माण कार्य शुरू कराने की तैयारी है।शहर के कई हिस्सों में होंगे निर्माण कार्ययोजना में गांधी विहार, कोटला मेवातियान, सूरजगंज, अलीनगर, तगासराय, सर्वोदय कॉलोनी, राजीव इन्क्लेव, सराय बरासत, देवीलोक कॉलोनी, श्रीनगर, शक्तिनगर, बुलंदशहर रोड आवास विकास कॉलोनी, मजीदपुरा, गोल मार्केट, लज्जापुरी और प्रेमपुरा समेत अनेक मोहल्लों को शामिल किया गया है।
इसके साथ ही आदर्शनगर कॉलोनी, गिरधरपुरा, शिवनगर, प्रह्लादनगर, गणेशपुरा, नवीकरीम, शिवगढ़ी, चंद्रलोक कॉलोनी, राजीव विहार, रघुवीर गंज, फूलगढ़ी, कोटला, चमरी और कोठीगेट क्षेत्र सहित शहर के अन्य हिस्सों में भी सड़क व नाली निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।जलनिकासी व्यवस्था पर भी रहेगा फोकस विकास योजना में सड़क निर्माण के साथ नाली निर्माण को भी प्राथमिकता दी गई है। बारिश के दौरान कई इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी होती है।
नई नालियों और मौजूदा जलनिकासी व्यवस्था के सुधार से इस समस्या को कम करने का प्रयास किया जाएगा।ईओ ने बताई कार्य शुरू होने की तैयारीपालिका के ईओ संजय कुमार मिश्रा के अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के विभिन्न हिस्सों में जरूरत के आधार पर सड़क और नाली निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है।
