राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

बैंक से 50 हजार रुपये निकलने के बाद ठगी, बुजुर्ग के 9500 रुपये लेकर फरार, 8 दिन बाद मुकदमा दर्ज

सिंभावली। पंजाब नेशनल बैंक, भोवापुर मस्तान नगर शाखा से 50 हजार रुपये निकालने के बाद एक बुजुर्ग के साथ ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक में मौजूद अज्ञात व्यक्ति ने रुपये गिनने के बहाने बुजुर्ग को बातों में उलझाया और उसके 9500 रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के करीब आठ दिन बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव अक्खापुर निवासी उदयवीर सिंह पुत्र चेतराम सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 सितंबर 2026 को शाम करीब 3:45 बजे पंजाब नेशनल बैंक, भोवापुर मस्तान नगर शाखा में रुपये निकालने गया था। उसने बैंक से 50 हजार रुपये निकाले। इसी दौरान बैंक में मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे कहा कि वह उसके रुपये गिनकर बता देता है।पीड़ित के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति ने रुपये गिनने के बहाने उसे अपनी बातों में उलझा लिया।

Also Read  भीम सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा शिकंजा फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार पूछताछ में खुलेंगे वारदात से जुड़े कई राज

इसके बाद आरोपी ने 50 हजार रुपये में से 9500 रुपये निकाल लिए और बाकी रकम बुजुर्ग को वापस कर दी। आरोपी ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि उसके पूरे रुपये हैं और इसके बाद वह बैंक से निकलकर फरार हो गया।कुछ देर बाद बुजुर्ग ने जब अपने रुपये दोबारा गिने तो उसे रकम कम होने का पता चला। उसने आरोपी की आसपास तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।

पीड़ित का आरोप है कि अज्ञात व्यक्ति ने रुपये गिनने के बहाने धोखा देकर उसके 9500 रुपये हड़प लिए।पीड़ित ने घटना के बाद लगातार आरोपी की तलाश की और बैंक के आसपास भी उसके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। काफी तलाश के बाद भी आरोपी का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने 24 सितंबर 2026 को सिंभावली थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी।

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के माध्यम से आरोपी की पहचान करने में जुटी है।कोतवाली प्रभारी का वर्जन थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल चौहान कर रहे हैं।

Also Read  मासूम से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों से हड़कंप, दो किशोरों पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा