राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

दहेज की मांग से शुरू हुआ विवाद तीन तलाक तक पहुंचा, विवाहिता ने पति-ससुरालियों पर लगाए गंभीर आरोप


हापुड़। थाना हापुड़ नगर क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति, सास और ननद समेत ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग, मारपीट और मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उस पर मायके से रकम लाने का दबाव बनाया जाने लगा शादी के बाद बढ़ती गई दहेज की मांग
शिकायत के मुताबिक, अमरीन की शादी 21 फरवरी 2024 को शमशाद पुत्र अनवार, निवासी श्याम कॉलोनी, सेदपुर एक्सटेंशन, दुर्गा गेट, थाना पल्ला, जिला फरीदाबाद के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ ही दिनों बाद पति शमशाद, सास जमील और ननद शहजादी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और दहेज के लिए दबाव बनाने लगे।किस्तों में मायके से रकम लाने का आरोप विवाहिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि कथित दबाव के चलते उसने अपनी बहन चांदनी से अप्रैल 2024 में पांच हजार रुपये, नवंबर 2024 में 20 हजार रुपये और वर्ष 2025 में 50 हजार रुपये लेकर ससुराल पक्ष को दिए। शिकायत में भाई हारून से मार्च 2025 में दो लाख रुपये और वर्ष 2026 में एक लाख 26 हजार रुपये लाकर देने का भी उल्लेख किया गया है।
रकम देने के बाद भी नहीं थमा प्रताड़ना का दौर महिला का आरोप है कि रकम देने के बावजूद ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। शिकायत में पति पर उसे अलग कमरे में सुलाने और ननद शहजादी को लेकर पति के साथ कथित संबंध होने का संदेह जताने का भी उल्लेख किया गया है। महिला के अनुसार, इसी बात को लेकर घर में विवाद बढ़ता गया।

Also Read  शव की शिनाख्त पर विराम मौत के राज पर सवाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हाथ खाली अब बिसरा जांच से खुलेगा मौत का सच


घरेलू काम के दबाव और मारपीट का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, ससुराल में उससे झाड़ू-पोंछा, सफाई, खाना पकाने और कपड़े धोने सहित घरेलू काम कराए जाते थे। आरोप है कि आराम करने पर भी उसके साथ मारपीट की जाती थी। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

21 सितंबर को फिर मारपीट का आरोप
महिला ने आरोप लगाया कि 21 सितंबर 2026 को उसके पति के साथ आई बड़ी ननद नूरजहां और बिहार से आई ननद रूखसार ने भी उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसके बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और लात-घूंसों से मारपीट की गई।


कमरे में भूखा-प्यासा बंद करने का दावा विवाहिता का आरोप है कि मारपीट के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया गया और भूखा-प्यासा रखा गया। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को पति शमशाद और उसकी बहन शहजादी के कमरे में मौजूद होने के दौरान उसने अपने भाइयों को फोन कर बुलाया।
भाइयों के सामने तीन तलाक देने का आरोप शिकायत में महिला ने दावा किया है कि भाइयों के सामने शहजादी ने पति शमशाद से उसे तलाक देने की बात कही। इसके बाद उसके आरोप के मुताबिक, शमशाद ने कथित रूप से तीन बार तलाक कहकर विवाह संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी।

Also Read  पिलखुवा में महिला की तहरीर पर हरियाणा निवासी व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज धमकी समेत लगाए गए कई आरोप


पुलिस से कार्रवाई की मांग घटना के समय महिला के भाई हारून, अकरम और इमरान के मौजूद होने का भी शिकायत में उल्लेख किया गया है। विवाहिता ने पुलिस से पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट तथा तीन तलाक से जुड़े आरोपों की जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


जांच के बाद सामने आएगी पूरी तस्वीर मामले में शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर ही होगी। पुलिस द्वारा जांच के निष्कर्ष के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।