राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

हापुड़: स्वर्ग आश्रम रोड के जलभराव पर डीएम का एक्शन, पंप से पानी निकासी और अधूरे नाले को जल्द पूरा करने के निर्देश

जनपद हापुड़ शहर की स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक पर जलभराव की समस्या को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने सोमवार को स्थलीय निरीक्षण किया। मौके पर सड़क पर पानी भरा होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में हो रही परेशानी का जिलाधिकारी ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलभराव के कारणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

अधूरे नाला निर्माण से बनी जलभराव की स्थिति निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि स्वर्ग आश्रम रोड पर नाला निर्माण का कार्य अभी अधूरा पड़ा है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो गया है। जलभराव के चलते स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से नाला निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी ली।पंप लगाकर तत्काल पानी निकालने के निर्देशजिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने मौके पर मौजूद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल पंप लगाकर सड़क पर जमा पानी की निकासी कराई जाए।

Also Read  किसानों के हक की यूरिया पर माफियाओं का कब्जा! 184 कट्टों का भंडाफोड़ मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए आरोपी

उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण आमजन को अधिक समय तक परेशानी न हो, इसके लिए प्राथमिकता के आधार पर जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।नाला निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी जिलाधिकारी ने स्वर्ग आश्रम रोड पर अधूरे पड़े नाला निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाए।

निर्माण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए, ताकि जल निकासी व्यवस्था प्रभावी ढंग से संचालित हो सके।निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष निगरानीनिरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाला निर्माण में इस्तेमाल होने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य केवल जल्दबाजी में पूरा करने के बजाय टिकाऊ और मानक के अनुरूप कराया जाए। संबंधित विभाग निर्माण कार्य की गुणवत्ता की नियमित निगरानी भी सुनिश्चित करें।जलभराव का स्थायी समाधान कराने पर जोर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि सड़क पर जमा पानी को निकालना तत्काल राहत का उपाय है, लेकिन भविष्य में दोबारा जलभराव की स्थिति पैदा न हो, इसके लिए स्थायी समाधान जरूरी है।

Also Read  हापुड़ में EVM-VVPAT की फर्स्ट लेवल चेकिंग, प्रशासन की कड़ी निगरानी, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद

उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने और अधूरे नाला निर्माण को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे बारिश के दौरान क्षेत्र में पानी जमा होने की समस्या को रोका जा सके।सड़क को भी दुरुस्त कराने के निर्देश जिलाधिकारी ने जलभराव से प्रभावित स्वर्ग आश्रम रोड की स्थिति का भी जायजा लिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सड़क को आवश्यकतानुसार दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में आवागमन सुचारू बना रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जलभराव, नाला निर्माण और सड़क की समस्या का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करें।