राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

पिलखुवा के TRS स्कूल में शिक्षक हित और संगठन मजबूती पर मंथन, एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का हुआ स्वागत

पिलखुवा। मंगलवार को पिलखुवा-दतेड़ी रोड स्थित TRS पब्लिक स्कूल में शिक्षक हित एवं संगठन शक्ति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक विधान परिषद सीट से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पहुंचने पर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

भाजपा ने शिक्षक सीट के लिए श्रीचंद शर्मा को प्रत्याशी घोषित किया है। बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं बुद्धिजीवियों के साथ शिक्षक हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में धौलाना विधायक धर्मेश सिंह तोमर की मौजूदगी भी रही। बैठक के दौरान शिक्षकों के बीच संगठनात्मक एकजुटता और चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा का स्वागत करते हुए शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

Also Read  सपनावत में ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम समाजसेवा के प्रेरणादायी प्रयासों को मिला मंच

मेरठ-सहारनपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव की प्रक्रिया अब तेज हो चुकी है। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर से शुरू होनी है और 27 अक्टूबर को मतगणना प्रस्तावित है।