राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

प्रदूषण पर वार: एनसीआर में पुराने वाहनों के खिलाफ रोज होगी कार्रवाई, हापुड़ में 3 हजार का पंजीयन निलंबित

हापुड़। एनसीआर क्षेत्र में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने की तैयारी कर ली है। निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों के संचालन पर अब केवल विशेष अभियान के दौरान ही नहीं, बल्कि हर दिन जांच और कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए परिवहन विभाग की टीमें सड़कों पर उतरकर वाहनों की जांच करेंगी।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों के संचालन पर रोक लगाने का उद्देश्य वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है। अभियान के दौरान निर्धारित आयु सीमा पूरी कर चुके वाहनों को चिन्हित किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर ऐसे वाहनों को स्क्रैप कराने के लिए भेजा जाएगा। विभाग की ओर से वाहन स्वामियों को भी पुराने वाहनों का संचालन नहीं करने की अपील की गई है।अधिकारियों के मुताबिक एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों पर कार्रवाई के तहत करीब तीन हजार वाहनों का पंजीयन पहले ही निलंबित किया जा चुका है।

Also Read  नवादा की धरती पर हरियाली का संदेश सांसद अरुण गोविल ने पौधा रोपकर जगाई पर्यावरण संरक्षण की अलख

अब इन वाहनों के संचालन की निगरानी भी बढ़ाई जाएगी। यदि पंजीयन निलंबित होने के बावजूद कोई वाहन सड़क पर संचालित मिलता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।एनओसी के बाद भी एनसीआर में चलाया तो होगी कार्रवाई विभाग की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी वाहन की एनओसी एनसीआर क्षेत्र से बाहर के लिए ली गई है, लेकिन इसके बावजूद वाहन को एनसीआर क्षेत्र में संचालित किया जाता है तो ऐसे वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

जांच में नियमों का उल्लंघन मिलने पर वाहन को स्क्रैप कराने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।सड़क पर उतरेंगी परिवहन विभाग की टीमेंएआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे के अनुसार परिवहन विभाग की टीमें सड़कों पर वाहनों की जांच करेंगी।

पुराने और नियमों के विपरीत संचालित वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान किसी एक-दो दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि हर दिन जिले में वाहनों की जांच की जाएगी। विभाग का उद्देश्य एनसीआर क्षेत्र में पुराने वाहनों के संचालन पर प्रभावी रोक लगाना और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करना है।

Also Read  स्वस्थ जीवन का संकल्प, आयुर्वेद का विस्तार, जीएस मेडिकल कॉलेज में विविध आयोजनों के साथ मनाया आयुर्वेद दिवस