राष्ट्र संवाद टाइम्स : संवाददाता दुर्वेश तोमर :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

कानून के भावी प्रहरी पहुंचे थाने, बहादुरगढ़ पुलिस ने बताई अपराध से निपटने की जमीनी हकीकत

एलएलबी और बीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने जाना पुलिस की कार्यप्रणाली का व्यावहारिक पक्ष, साइबर अपराध से बचाव को लेकर किया जागरूक

हापुड़। कानून की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस की जमीनी कार्यप्रणाली से रूबरू कराने के उद्देश्य से आईएमआईआरसी कॉलेज, भैना, गढ़मुक्तेश्वर के एलएलबी एवं बीए एलएलबी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ बहादुरगढ़ थाने का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिकायत से लेकर मुकदमा पंजीकरण, अपराध अभिलेखों और साइबर अपराध से बचाव तक विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी हासिल की।थाना पहुंचने पर थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव और एसएसआई नवीन कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

पुलिस अधिकारियों ने समझाया कि पीड़ित की ओर से शिकायत पत्र प्राप्त होने के बाद संबंधित तथ्यों के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया किस प्रकार आगे बढ़ती है। विद्यार्थियों को अपराध रजिस्टर में अपराधों के अंकन, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम) के कंप्यूटर कक्ष, महिला हेल्प डेस्क और हवालात सहित थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।अपराध की जांच में हर तथ्य का महत्व समझाया थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने छात्र-छात्राओं को अपराध की जांच के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

Also Read  ट्रांसफार्मर चोर गिरोह पर गढ़मुक्तेश्वर पुलिस का शिकंजा तीन गिरफ्तार छह कॉपर कॉइल और अवैध असलहा बरामद

उन्होंने अपराध कहां, कब, क्यों, कैसे, किसके द्वारा और क्या हुआ जैसे महत्वपूर्ण सवालों के आधार पर पुलिस जांच की प्रक्रिया को समझाया। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी आपराधिक मामले में तथ्यों का संकलन, साक्ष्यों का परीक्षण और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इस दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया और थाना स्तर पर होने वाली कार्रवाई की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता, अज्ञात कॉल से सतर्क रहने की अपीलसाइबर अपराध के संबंध में महिला पुलिसकर्मी वर्तिका और प्रिंस चौधरी ने विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों, संदिग्ध फोन कॉल और डिजिटल माध्यमों से होने वाले अपराधों के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।थानाध्यक्ष इंद्रकांत यादव ने बताया कि साइबर अपराध के कारण लोग आर्थिक नुकसान के साथ-साथ मानसिक दबाव का भी सामना कर सकते हैं। ऐसी परिस्थितियों में घबराने के बजाय समय पर सहायता लेना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि अज्ञात और संदिग्ध कॉल पर व्यक्तिगत या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा न करें।

Also Read  धौलाना तहसील में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई 50 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो विजेंदर सिंह गिरफ्तार

किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल संबंधित साइबर सहायता माध्यमों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।व्यावहारिक ज्ञान से विद्यार्थियों को मिला पुलिस व्यवस्था समझने का अवसरशैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और पुलिस अधिकारियों से कानून एवं अपराध नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी हासिल की। इस भ्रमण ने कानून के विद्यार्थियों को कक्षा में पढ़े जाने वाले कानूनी सिद्धांतों को पुलिस की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ने का अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के शिक्षकगण, एलएलबी एवं बीए एलएलबी के छात्र-छात्राएं तथा बहादुरगढ़ थाना पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून के प्रति जागरूक रहने और साइबर अपराध से बचाव के लिए सतर्कता अपनाने का संदेश दिया।