राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :
कामरान की मौत के बाद तेज हुई जांच, CCTV से अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
हापुड़। जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सड़क हादसे में कामरान की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में पुलिस ने आसपास लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है।बताया गया कि कामरान अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कामरान की मौत हो गई, जबकि उसके भाई को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हादसे के बाद पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। वाहन के नंबर को ट्रेस करने के साथ ही पुलिस उसके बारे में अन्य जानकारी जुटा रही है। जांच में हादसे में शामिल वाहन के दूसरे जिले का होने की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है।पुलिस अब वाहन की लोकेशन और उससे जुड़े अन्य विवरणों के आधार पर चालक तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।
वाहन और चालक की पहचान होने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी श्री अवनीश कुमार ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है और वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन और चालक की पहचान होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
