राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

विद्युत तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, दो घायल समेत तीन गिरफ्तार

गढ़मुक्तेश्वर में चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो को लगी गोली; छह कुंतल तार, ऑटो लोडर और अवैध हथियार बरामद

हापुड़। जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र में गश्त और चेकिंग के दौरान पुलिस की विद्युत लाइन तार चोरी करने वाले गिरोह से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि घेराबंदी के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब छह कुंतल विद्युत लाइन का तार, एक ऑटो लोडर संख्या UP-14 AFT-7051, दो अवैध तमंचे, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। इसके अलावा विद्युत लाइन तार चोरी करने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुरेंद्र उर्फ सुंदर पुत्र चंदी सिंह लोधा, निवासी ग्राम नगला आलमपुर, थाना खानपुर, जनपद बुलंदशहर, दीपक पुत्र कृष्ण चंद्र, निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ तथा शौक उर्फ जयदीप चौधरी पुत्र बृजपाल, निवासी ग्राम अतलपुर, थाना किठौर, जनपद मेरठ के रूप में हुई है। सुरेंद्र उर्फ सुंदर और दीपक मुठभेड़ के दौरान घायल हुए हैं।
गढ़मुक्तेश्वर से बहादुरगढ़ तक तार चोरी की घटनाए

Also Read  वाहन में टक्कर लगने का विरोध करना पड़ा भारी मारपीट व जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

पूछताछ में आरोपियों द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ और बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाइन के तार चोरी करने की घटनाओं को अंजाम देना सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि गिरोह विद्युत लाइनों की रेकी करने के बाद सुनसान स्थानों पर तार काटकर उन्हें वाहन में लादकर ले जाता था। बरामद ऑटो लोडर और तार काटने के उपकरण भी इसी ओर इशारा करते हैं। बुलंदशहर और गाजियाबाद तक फैला आपराधिक नेटवर्कगिरफ्तार

आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी लंबा बताया गया है। सुरेंद्र उर्फ सुंदर के खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में विद्युत तार चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ खानपुर, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, स्याना और सिकंदराबाद सहित कई थानों में मामले दर्ज बताए गए हैं।
दीपक के खिलाफ एंटी पावर थेफ्ट थाना हापुड़ में विद्युत अधिनियम की धारा 136 से संबंधित कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं शौक उर्फ जयदीप चौधरी के खिलाफ बुलंदशहर और गाजियाबाद के विभिन्न थानों में विद्युत अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read  पिलखुवा में पेट्रोल पंप कर्मचारी से मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

आरोपियों के आपराधिक इतिहास में विद्युत लाइन तार चोरी से जुड़े मामलों के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं। पुलिस अब इनसे जुड़े पुराने मामलों और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की जानकारी जुटाने में लगी है।
इन पुलिसकर्मियों ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक शिवांशु शेखर, मनीष बालियान, करन और युवराज सिंह, हेड कांस्टेबल कंचन, मनीष कुमार, योगेंद्र सिंह और अमित कुमार, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह तथा रिक्रूट कांस्टेबल संजयपुरी शामिल रहे।
सीओ राहूल यादव ने कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ हापुड़, बुलंदशहर और गाजियाबाद जनपद के विभिन्न थानों में विद्युत लाइन तार चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों से बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूर्व में की गई तार चोरी की घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।