राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now

विवग्योर इंटरनेशनल स्कूल को राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में विवग्योर इंटरनेशनल स्कूल का बढ़ा मान राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान से हुआ सम्मानित

हापुड़। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। विवग्योर इंटरनेशनल स्कूल को राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह-2026 में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मौजूद रहे।समारोह के दौरान विद्यालय की ओर से पीजीटी शिक्षक आशीष कुमार, वंदना गोयल और डॉ. तारिक को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षकों को मिले इस सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय प्रबंधन और स्टाफ ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए इसे पूरे विद्यालय परिवार की उपलब्धि बताया।समारोह में विद्यालय के प्रबंधक जनार्दन गुप्ता, निदेशक नदीश गुप्ता और प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला भी उपस्थित रहे।

Also Read  शिक्षा की राह में आर्थिक बाधा का कवच बनी छात्रवृत्ति हापुड़ में 132 विद्यार्थियों को मिला स्वीकृति प्रमाण पत्र

प्रबंधक जनार्दन गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान विद्यालय के प्रत्येक शिक्षक और कर्मचारी की मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य को दिशा देने के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।निदेशक नदीश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का दायरा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं रह गया है। विद्यालय का प्रयास है कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना भी दी जाए।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय लगातार नए प्रयास और नवाचार कर रहा है।प्रधानाचार्य डॉ. राहुल चावला ने सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षकों की निरंतर मेहनत, समर्पण और नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियां विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय है और भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Also Read  सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रोग्राम में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

राष्ट्रीय प्रेरणा सम्मान समारोह-2026 में विवग्योर इंटरनेशनल स्कूल को मिला सम्मान विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को नई पहचान देने वाला साबित हुआ। सम्मान समारोह के बाद विद्यालय परिवार में उत्साह का माहौल रहा। शिक्षकों और कर्मचारियों ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दीं।