राष्ट्र संवाद टाइम्स : ajay verma :

📢 Join Our WhatsApp Group

ताज़ा खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

Join Now


पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 पर जोरदार भिड़ंत, कार-बाइक टकराई, युवक घायल

सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास हुआ भीषण हादसा, घायल युवक सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती, उपचार जारी

हापुड़। जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-9 पर स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास शुक्रवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। ब्रेजा कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही के दौरान ब्रेजा कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और घायल की मदद के लिए दौड़ पड़े।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल पास ही स्थित सरस्वती हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार जारी है।

Also Read  तेज रफ्तार बाइक ने स्कूल जा रही शिक्षिका की स्कूटी में मारी टक्कर बेटी-भतीजे समेत तीन घायल मुकदमा दर्ज

हादसे की सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहनों की स्थिति का निरीक्षण करने के साथ हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सुचारु कराया।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। दुर्घटना किस परिस्थितियों में हुई और इसमें किसकी लापरवाही रही, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

कोतवाली प्रभारी पिलखुवा मनोज कुमार बालियान ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल युवक को सरस्वती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Also Read  धौलाना में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भीषण भिड़ंत दो युवक गंभीर घायल